भिलाई में चाकूबाजी की एक और घटना : स्कूटी से घर लौट रहे शख्स पर बदमाशो ने किया चाक़ू से हमला ,आई गंभीर चोटे , आरोपी गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां दो आरोपियों ने धारदार चाकू से हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

घटना का विवरण:

21 सितंबर 2024 की शाम को सीताराम पाल, जो कृष्णा नगर सुपेला के निवासी हैं, अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे अपने घर के पास एक मोड़ पर पहुंचे, अचानक दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगे। जब सीताराम ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो दोनों आरोपियों ने एक राय होकर उन पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सीताराम को कोहनी और सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही सुपेला थाना के पुलिस निरीक्षक राजेश मिश्रा ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना और पीड़ित द्वारा दिए गए हुलिये के आधार पर पुलिस ने संदेही अमन साहू से पूछताछ की। पूछताछ में अमन ने अपने दोस्त रोहित शाह के साथ मिलकर सीताराम पर हमला करने की बात स्वीकार की। 

अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी:

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए बांस के डंडे और धारदार चाकू को जब्त किया। इसके बाद दोनों आरोपियों को 22 सितंबर 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

आरोपियों की जानकारी:

1.अमन साहू (उम्र 23 वर्ष) पिता नोहर दास साहू, निवासी गौतम नगर, पुराना पम्प हाउस के पास, सुपेला।

2. रोहित शाह (उम्र 21 वर्ष) पिता उमेश शाह, निवासी राजीव नगर, दुर्गा मंच के पास, सुपेला।

गौरतलब है कि मुख्य आरोपी अमन साहू एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से ही सुपेला थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों पर धारा 118(ए), 3(5) बीएनएस, और आम्र्स एक्ट की धाराएं 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS