भिलाई में नहाती महिला का अश्लील वीडियो बनाने का मामला, आरोपी की पहचान हुई, महिला ने थाने में दर्ज कराई शिकायत...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , भिलाई नगर थाना क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना की रिपोर्ट सामने आई है, जहां एक युवक एक विवाहित महिला का नहाते समय अश्लील वीडियो बना रहा था। पीड़िता ने जब युवक को वीडियो बनाते हुए देखा, तो आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने थाने में पहुंचकर आरोपी पी. शिवकुमार (19) के खिलाफ धारा 77, 79, बीएनएस, और 66(ई) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है।

घटना का विवरण

जानकरी के अनुसार, टाउनशिप में रहने वाली 27 वर्षीय विवाहित महिला ने शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि मंगलवार दोपहर 3:30 बजे जब वह अपने बाथरूम में नहा रही थी, तभी उसके पड़ोसी पी. शिवकुमार छत से वीडियो बना रहा था। जब महिला की नजर आरोपी पर पड़ी, तो उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

इस घटना ने समाज में गोपनीयता और सुरक्षा के सवाल को फिर से सामने ला दिया है, और पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है|

 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS