रायपुर : संत निरंकारी मिशन के ज्ञान प्रचारक महात्मा एच एस चावला जी का छत्तीसगढ़ प्रवास...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , रायपुर संत निरंकारी मण्डल के एग्जीक्यूटिव कमेटी के मेम्बर श्री एच एस चावला जी का छत्तीसगढ़ के जोन नंबर 22 A में आगमन 14 सितंबर से  20 सितंबर तक हो रहा है। यह जानकारी श्री ग़ुरबक्श सिंह कालरा ज़ोनल इंचार्ज जोन नंबर 22A ने दी।मानव कल्याण हेतु  श्री एच एस चावला जी ( ज्ञान प्रचारक)निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का मानवता के नाम संदेश लेकर छत्तीसगढ़ की धरा पर पधार रहे हैं।

भक्ति का आधार क्या है ,मोक्ष कैसे मिलता है ,जीवन में सुकून किसे प्राप्त होता है आदि विषयों पर आध्यात्मिकता के आधार पर व्याख्यान देने एवं मानव कल्याण हेतु चावला जी का प्रदेश प्रवास 14 से 20 सितंबर तक क्षेत्र के विभिन्न शहरों में आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया जा रहा है।

सत्संग कार्यक्रम में समाज के सभी वर्ग के, सभी जाति पाती के प्रभु प्रेमी आध्यात्मिक सत्संग से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।इस कार्यक्रम की जानकारी मेम्बर इंचार्ज प्रचार विभाग से आदरणीय राज कुमारी जी ने ईमेल के माध्यम से दी।