भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई पावर हाउस के नंदनी रोड पर एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा। जानकारी के अनुसार, चौरसिया होटल के सामने, एक हाइवा ट्रक के चालक ने अचानक सड़क पर आई गाय को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया। इस दौरान ट्रक डिवाइडर से टकरा गया, जिससे डिवाइ डर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
ट्रक का एक टायर फटने से आसपास के इलाके में ज़ोरदार आवाज़ सुनाई दी, जिससे स्थानीय लोग घबरा गए। चौरसिया होटल के मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद भट्टी थाना और छावनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
हालांकि चालक को कोई चोट नहीं आई, लेकिन हादसे ने सड़क सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मवेशियों की वजह से कई बार इस तरह की खतरनाक परिस्तिथितियो का सामना करना पड़ता है| पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

