भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में मदिरा प्रेमियों के लिए एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस बार राज्य के आबकारी विभाग ने शराब की कीमतों में फिर से वृद्धि की है, जिससे शराब के शौकीनों को और गहरा झटका लगा है। बीते एक साल में यह दूसरी बार है जब शराब की कीमतों में इजाफा किया गया है। इस बार की बढ़ोतरी कुछ खास है, क्योंकि इसमें विभिन्न ब्रांड्स की कीमतों में 40 रुपये तक का उछाल देखा गया है।
अब, यदि आप अपने पसंदीदा ब्रांड का क्वार्टर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इसके लिए आपको 40 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। बीयर के प्रेमियों के लिए भी खुशखबरी नहीं है, क्योंकि बीयर की कीमत में भी 30 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। ये नए दाम 1 सितंबर 2024 से लागू हो चुके हैं।
इस मूल्य वृद्धि में कई लोकप्रिय ब्रांड्स शामिल हैं, जैसे व्हाइट एंड ब्लू, फ्रंटलाइन, विंडसर, रॉयल पैशन, आप्टर डार्क, ऑल सीजन, वाइट रैबिट, ब्लैक एंड व्हाइट, 100 पाइपर्स डिलक्स, एसी ब्लैक, डबल ब्लैक, और जम्मू डिलक्स विस्की।
इससे पहले, जब नई आबकारी नीति 1 अप्रैल 2024 को लागू हुई थी, तब भी प्रदेश में शराब की कीमतों में 10 से 40 रुपये तक की वृद्धि की गई थी।
इस ताजा वृद्धि से शराब प्रेमियों को एक बार फिर से अपने बजट में फेरबदल करना पड़ेगा। मदिरा की कीमतों में यह लगातार हो रही बढ़ोतरी राज्य के राजस्व के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन शराब प्रेमियों के लिए यह किसी नए झटके से कम नहीं है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

