भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मलाइका अरोड़ा के परिवार से एक दुखद और चौंकाने वाली खबर आई है। अभिनेत्री के पिता, अनिल अरोड़ा, ने आज सुबह छठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना का खुलासा सुबह करीब 9 बजे हुआ, जब बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, और कहा जा रहा है कि अनिल अरोड़ा लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
इस दुखद घटना के समय मलाइका अरोड़ा शहर से बाहर थीं। पुणे में मौजूद एक्ट्रेस ने खबर मिलते ही मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। उनके पिता के शव को बाबा अस्पताल में रखा गया है, और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। एक दिन पहले, मलाइका अरोड़ा मुंबई के एक रेस्टोरेंट में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती हुई देखी गई थीं, और उस समय वह काफी खुश नजर आ रही थीं।
मलाइका अरोड़ा के माता-पिता का तलाक कई साल पहले हो चुका था। जहां उनके पिता हिंदू थे, वहीं उनकी मां एक केरल की क्रिश्चियन थीं। मलाइका और उनकी मां ने ठाणे से चेंबूर शिफ्ट होने के बाद एक साथ रहना शुरू किया था। मलाइका ने अपने बचपन के बारे में कहा था कि यह अनुभव चुनौतीपूर्ण था, लेकिन इससे उन्होंने कई महत्वपूर्ण सबक सीखे।
अभी हाल ही में, मलाइका अरोड़ा को आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में देखा गया था, जिसमें वह गाने 'आप जैसा कोई' में नजर आई थीं। इसके अलावा, वह 'तेरा ही ख्याल' म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दी थीं। भविष्य में, उन्हें मल्टी-स्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' में भी देखा जा सकता है।यह खबर मलाइका अरोड़ा और उनके परिवार के लिए एक बड़ा झटका है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

