भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मप्र, उज्जैन के कोयला फाटक क्षेत्र में फुटपाथ पर हुए दुष्कर्म की घटना का वीडियो वायरल करने वाले मोहम्मद सलीम नागदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के आरोपित को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन वीडियो बनाने वाले की तलाश जारी थी। शनिवार को पुलिस ने सलीम को पकड़कर उसके कब्जे से मोबाइल भी जब्त कर लिया है।
एएसपी नीतेश भार्गव के अनुसार, बुधवार को लोकेश नामक (22 वर्ष) फल विक्रेता ने कबाड़ बीनने वाली (45 वर्ष )महिला को शराब पिलाकर दुष्कर्म किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर लोकेश की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा।
अब वीडियो बनाने वाले मोहम्मद सलीम को पकड़ा गया है, जिनका पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है कि उन्होंने वीडियो क्यों बनाया और इसे सोशल मीडिया पर क्यों डाला। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे मामले में उनके कोई अन्य साथी शामिल थे या नहीं।
इस घटना ने राजनीतिक माहौल को भी गर्मा दिया है। कांग्रेस नेताओं प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने इस मामले पर चिंता जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर तीखा हमला किया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

