भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार पटना में प्रेमी जोड़े के बीच एक दुखद व हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के गांधीनगर इलाके में हुई, जहां प्रद्युम्न कुमार (32) और अंजली कुमारी (28) किराए के मकान में भाई बहन के रूप में एक साथ रह रहे थे जबकि असल जिन्दगी में दोनों कपल थे | दोनों एक निजी कंपनी में काम करते थे और साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहे थे। लेकिन उनकी जीवनशैली में नशे की आदत ने उनकी खुशहाल दिखने वाली जिंदगी को एक दुखद मोड़ पर ला दिया।
नशे की लत ने छीन ली ज़िंदगी
अंजली ने बताया कि प्रद्युम्न पिछले कुछ समय से अत्यधिक नशा करने लगा था। यह आदत उनके रिश्ते में दरार का कारण बन रही थी, और दोनों के बीच लगातार झगड़े होने लगे थे। अंजली ने उसे कई बार नशा छोड़ने के लिए कहा, लेकिन प्रद्युम्न अपनी आदत से मजबूर था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच सोमवार को फिर से बहस हुई, जिसके बाद गुस्से में प्रद्युम्न अपने कमरे में गया और दरवाजा बंद कर लिया। अंजली ने उसे कई बार आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब उसने ऊपर से झांककर देखा तो प्रद्युम्न पंखे से लटककर अपनी जान दे चुका था।
खुद को बताया था भाई-बहन
जिस मकान में यह जोड़ा रह रहा था, वहां उन्होंने मकान मालिक को बताया था कि वे भाई-बहन हैं। 10 अगस्त को दोनों ने यह कमरा किराए पर लिया था। मकान मालिक के अनुसार, दोनों ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। प्रद्युम्न भागलपुर का रहने वाला था और अंजली के साथ पटना में बसने के बाद से उनके रिश्ते में खटास आनी शुरू हो गई थी।हालाँकि युवक की मृत्यु के बाद दोनों के प्रेमी प्रेमिका होने की बात सुनकर हर कोई हैरान है क्योंकि उन दोनो सभी को ये बताया था की वे भाई बहन है|
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग तुरंत पुलिस को बुलाए। अगमकुआं थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रद्युम्न के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता चल सके कि प्रद्युम्न की मौत के पीछे और कौन से कारण थे।
प्रेमी युगल की अनकही कहानी
इस घटना ने न केवल एक जीवन की दुखद समाप्ति की ओर इशारा किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि कैसे नशे की लत एक खुशहाल दिखने वाले रिश्ते को बर्बाद कर सकती है। अंजली के अनुसार, वे दोनों कुछ ही महीनों में शादी करने वाले थे, लेकिन नशे की लत और इसके कारण पैदा हुए विवाद ने इस कहानी को एक दुखद मोड़ दे दिया।पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

