भिलाई में रिश्तेदार की बाइक से टकराकर युवक की दर्दनाक मौत, दोस्त घायल, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई तीन थाना क्षेत्र के उमदा रोड पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा दूसरा युवक घायल हो गया। घटना तब हुई जब मित्तु सांगा, जो मिनी माता चौक खुर्सीपार का निवासी था, अपने दोस्त के साथ बाइक से भिलाई तीन की तरफ जा रहा था। उसी दौरान, मित्तु की बाइक अचानक से उसके ही रिश्तेदार की बाइक से टकरा गई, जो साथ में ही दूसरी बाइक पर थे। 

टकराव इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना में मित्तु और उसके दोस्त को गंभीर चोटें आईं। साथ चल रहे रिश्तेदारों ने तुरंत पुलिस की मदद के लिए 112 को कॉल किया और घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल ले जाते समय मित्तु ने दम तोड़ दिया, जबकि उसका दोस्त इलाज के बाद ठीक हो गया और उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। 

पुलिस ने शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला की मरचुरी में रखवा दिया है और मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS