भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी के बागपत जिले से बेहद ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है|जहाँ एक युवक के द्वारा दूध के पैसे दिलवाने की बात बोलकर 6 साल की बच्ची को अपने साथ ले गया और उससे दुष्कर्म करने के इरादे से बच्ची को निर्वस्त्र कर दिया और घिनौना कृत्य करने की कोशिश की इसी बीच बच्ची के रोने की आवाज सुनकर बंदरो के झुण्ड ने उस पर हमला कर दिया | जिससे युवक को वहां से अपनी जान बचाकर भागना पड़ा |
जानकारी के मुताबिक मामला बागपत जिले के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र का है | बच्ची के परिजनों के मुताबिक बच्ची को आरोपी युवक अपने साथ बहला फुसला कर ले गया था | जिसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ इस घिनौने कृत्य को करने का प्रयास किया |
इसी बीच रक्षक की तरह बंदरो का झुण्ड वहां पहुँच युवक पर हमला कर दिया घबराकर युवक को वहां से भागना पड़ा और बच्ची की आबरू को बचा लिया |युवक कौन था इसकी शिनाख्त नहीं हो पायी है पास के मस्जिद में लगे cctv फुटेज में युवक गली से बच्ची को ले जाता हुआ दिख रहा है जिसके आधार पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

