लेडीज टॉयलेट में हिडन कैमरा : फिजियोथेरेपी सेंटर में डॉक्टर की घिनौनी हरकत का पर्दाफाश, वॉशरूम में बनाता था अश्लील वीडियो...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में एक फिजियोथेरेपी सेंटर में महिलाओं की गोपनीयता और सुरक्षा का उल्लंघन करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सेंटर के लेडीज वॉशरूम में हिडन कैमरा लगाकर महिलाओं के निजी पलों की रिकॉर्डिंग की जा रही थी। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब एक महिला कर्मचारी को सेंटर में कुछ संदिग्ध गतिविधियों का आभास हुआ और उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।

सेंटर में कैमरे का खुलासा

शिकायत के आधार पर पुलिस ने सेंटर में छापा मारा और वहां छिपे हुए कैमरे की जांच की। वॉशरूम में छिपाया गया हिडन कैमरा मिलने के साथ ही डॉक्टर के केबिन में भी एक बैग मिला, जिसमें पेन ड्राइव में संग्रहीत अश्लील वीडियो पाए गए। ये वीडियो सेंटर में आने वाली महिलाओं की बिना जानकारी के बनाए गए थे। पुलिस ने इस मामले में सेंटर के संचालक डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है।

कैसे हुआ शक?

घटना का खुलासा तब हुआ जब सेंटर में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने सेंटर में कुछ अजीब देखा। कई दिनों से स्टाफ को शक था कि कुछ गलत हो रहा है, खासकर महिला मरीजों के साथ। जब सेंटर की वीडियोग्राफी की गई, तब जाकर वॉशरूम में हिडन कैमरा लगा होने का पता चला।

डॉक्टर की संदिग्ध गतिविधियां

शुरुआती जांच में सामने आया कि डॉक्टर हर रोज सेंटर पहुंचते ही वॉशरूम में जाता था और वहां कैमरा बदल देता था। वह पुराने कैमरे का डेटा अपने साथ घर ले जाता था और उसकी जगह नया कैमरा लगा देता था। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह घटना महिलाओं की सुरक्षा और गोपनीयता के प्रति समाज की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS