CG : 13 साल की नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म , 60 साल का कोटवार बच्ची के साथ कई महीनो से कर रहा था घिनौना कृत्य , पेट में दर्द होने पर मामले का हुआ खुलासा....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , बेमेतरा जिले से एक बेहद संगीन मामला सामने आया है| जहाँ एक गांव में 13 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है| जिसमे 60 साल के आरोपी द्वारा करीब छह से सात महीने तक लड़की के साथ दुष्कर्म किये जा रहा था|। परिवार को नाबलिग के पेट में दर्द उठने पर मामले का पता चला की लड़की गर्भवती है| 

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिजनों के मुताबिक गांव के ही एक निवासी कोटवार के खिलाफ अपराध दर्ज हुआ था और वही मुख्य आरोपी है| इसमें उस सरपंचपति  और अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं जो लड़की को गर्भपात के लिए दूसरे शहर के अस्पताल में ले गए थे। जहां डॉक्टर ने बच्ची की आयु व हालत को देखते हुए हाथ खड़े कर दिए।

पीड़िता के नाना ने पुलिस से संपर्क कर बताया कि उनकी नातिन लंबे समय से उनके घर में रह रही है और सातवीं कक्षा में है। दो-तीन दिन पहले मेरी नातिन ने पेट दर्द की शिकायत की। फिर उन्होंने गांव के बैगा को बुलाया, जांच की और बताया कि उनकी नातिन गर्भवती है। सरपंच कोटवार प्रतिनिधि और उनके रिश्तेदार मेरी पोती को दूसरे शहर में एक डॉक्टर के पास जबरन ले गए।

वहां जांच के दौरान डॉक्टर ने बताया कि मेरी नातिन 5-6 माह की गर्भवती है. जब मैंने घर आकर अपनी नातिन से पूछा तो उसने बताया कि गांव का कोटवार मुझे अपने घर ले गया और करीब पांच महीने तक मेरा शारीरिक शोषण करता रहा. इसकी जानकारी मिलने पर सरपंच पति और कोटवार के परिजन उनकी नातिन को जबरन इलाज के लिए कहीं ले गए।

आरोपियों की तलाश जारी है

घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद सरपंच पति और कोटवार गांव से भाग निकले। परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराने के बाद अपनी नातिन के प्रति चिंता व्यक्त की. बयान के मुताबिक ये लोग कुछ भी कर सकते हैं. पीड़िता छठी कक्षा की छात्रा है. जिसे दूसरे शहर में इलाज न मिल पाने के बाद सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया. पुलिस अभी भी आरोपियों की तलाश कर रही है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS