भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के एक स्कूल में पानी की व्यवस्था की कमी को लेकर प्रधानपाठक द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। फुलीडुमर माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक ने पानी की अनुपलब्धता के चलते छात्रों से पानी की जगह यूरिन पीने की बात कह दी। इस घटना के बाद छात्राओं ने इसका विरोध किया और सरपंच के पास शिकायत लेकर पहुंच गईं।
जानकारी के अनुसार, स्कूल में छात्रों को कृमि नाशक दवाई एंबेडाजोल की गोली दी जा रही थी, लेकिन पानी की अनुपलब्धता के कारण छात्राओं ने प्रधानपाठक से पानी की मांग की। प्रधानपाठक ने इस पर आपत्ति जताते हुए विवादित टिप्पणी की|
जिसके बाद छात्राओं ने प्रशासनिक अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई। सरपंच ने बीईओ (ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर) से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था और स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

