भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें कानून की पढ़ाई कर रही एक छात्रा के साथ एक पुलिसकर्मी द्वारा दुष्कर्म किया गया है। आरोपी पुलिस जवान, जो चंद्रखूरी स्थित पुलिस अकादमी में तैनात है, ने अपनी कार में इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर उसे अपनी ही कार में बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया।
यह मामला रायपुर के माना थाना क्षेत्र का है, और पीड़िता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की गहन जांच जारी है, और पुलिस इस केस को बेहद संवेदनशीलता से देख रही है।
इस घटना ने प्रदेशभर में बढ़ते अपराधों पर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषकर जब आरोपी खुद कानून व्यवस्था का रक्षक हो, तो ऐसे मामलों में समाज का विश्वास टूटता दिखाई दे रहा है। इन घटनाओं के बीच सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं वो निर्दोष लड़कियां, जिनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी इस समाज और सरकार की है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

