CG ब्रेकिंग : सरगुजा एलुमिना प्लांट में भीषण हादसा: बायलर गिरने से तीन मजदूरों की मौत, कई नीचे दबे , राहत कार्य जारी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , सरगुजा जिले के बतौली ब्लॉक में स्थित मां कुदरगढ़ी एलुमिना हाइड्रेट प्लांट में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तीन श्रमिकों की जान चली गई। इस हादसे का कारण भारी बायलर का गिरना था, जो बाक्साइट से एलुमिनियम बनाने के दौरान उपयोग में लाया जाता था। 

घटना के समय कई मजदूर कोयले को बायलर में भरने और जलाने के काम में जुटे हुए थे। अचानक, बायलर से जलता हुआ कोयला नीचे गिरने लगा और देखते ही देखते बायलर खुद भी गिर गया। इसकी चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार से पांच और मजदूर इसके नीचे दब गए। एक गंभीर रूप से घायल मजदूर को तुरंत अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

हादसे के तुरंत बाद प्लांट के प्रबंधन ने बचाव और राहत कार्यों को तेज कर दिया। कर्मचारी और श्रमिक एकजुट होकर फंसे हुए मजदूरों को निकालने की कोशिश में जुटे हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS