भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक मानसिक विक्षिप्त 40 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी की पहचान 52 वर्षीय भजन मरकाम के रूप में की गई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 9 सितंबर की रात की है, जब पीड़िता भोजन करने के बाद अपने चाचा के घर सोने जा रही थी। रास्ते में सुनसान जगह पर आरोपी ने उसे रोककर दुष्कर्म किया। महिलानग्न अर्धनग्न अवस्था में जब अपने घर पहुँची, तो परिवारवालों को शक हुआ। अगली सुबह पीड़िता से पूछताछ करने पर उसने घटना के बारे में अधूरी जानकारी दी, जिससे परिजनों को यकीन हो गया कि कुछ अनहोनी हुई है।
पीड़िता की मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस को पहचान की पुष्टि करने में एक हफ्ते का समय लगा। अंततः मानसिक विशेषज्ञ की देखरेख में पीड़िता का बयान दर्ज हुआ, जिसके बाद आरोपी की पहचान हुई। पुलिस ने आरोपी भजन मरकाम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की है।
यह घटना न केवल समाज में बढ़ते अपराधों की गंभीरता को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों की सुरक्षा और देखभाल के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। समाज के कमजोर वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

