विधायक सेन ने नगर प्रशासन एवं विकास विभाग के माध्यम से 21 अगस्त को 2024-25 वित्तीय वर्ष के लिए निगम भिलाई को अधोसंरचना मद में प्रस्ताव भेजा था, जिसकी आज 10 करोड़ रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इस स्वीकृति का आदेश संचालनालय नगर प्रशासन एवं विकास ने निगमायुक्त को भेज दिया है।
इस अनुदान राशि से वार्ड-2 त्रिवेणी नगर और दीनदयाल कॉलोनी में गार्डन निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। वार्ड-4 नेहरू नगर काली बाड़ी क्षेत्र में सड़क सीमेंटीकरण, वार्ड-8 न्यू कृष्णा नगर में चौरसिया फेब्रिकेशन के पीछे विभिन्न गलियों में आरसीसी नाली निर्माण, योगेश वर्मा के घर से गज्जू के घर तक सीसी रोड और नाली निर्माण होगा।
वार्ड-11 कोहका के विभिन्न क्षेत्रों में नाली निर्माण और आंतरिक मार्गों का सीमेंटीकरण, वार्ड-15 आंबेडकर नगर में बहुउद्देशीय हॉल और डोम शेड का निर्माण भी इस योजना में शामिल हैं।
इसके अलावा, वार्ड-17 के अंतर्गत मोतीलाल चौक और आनंद चौक के पास नाली निर्माण तथा सुपेला मार्केट के पास सड़क सीमेंटीकरण किया जाएगा। वार्ड-20 के विभिन्न क्षेत्रों में नाली और पुलिया निर्माण, वार्ड-25 हाउसिंग बोर्ड सूर्यकुंड क्षेत्र में आंतरिक मार्गों का सीमेंटीकरण कार्य भी किया जाएगा।
वार्ड-27 तीन दर्शन मंदिर, बुद्ध भवन नहर नाली के पास और जागृति चौक में सीमेंटीकरण और नाली निर्माण, बीएम शाह अस्पताल के पास गलियों का सीमेंटीकरण भी शामिल है।
वार्ड-29 वृंदा नगर, मार्कण्डेय तिवारी लाइन, मुन्नाजी लाइन, अप्पा राव लाइन, अर्जुन नगर के विभिन्न मार्गों में सीमेंटीकरण और नाली निर्माण होगा। अर्जुन नगर दुर्गा मैदान में डोम शेड, वार्ड-30 आंबेडकर नगर राम जानकी मंदिर के पास डोम शेड, प्रगति नगर में सामुदायिक भवन और पेवर ब्लॉक लगवाए जाएंगे। इसी प्रकार, वार्ड-31 मदर टेरेसा नगर के मयूर पार्क और अन्य मार्गों में सीमेंटीकरण और नाली निर्माण कार्य होगा।
वार्ड-32 में त्रिलोकी नाथ पांडेय के घर से रमा विश्वकर्मा के घर तक आरसीसी रोड और नाली, गुरुघासीदास नगर में डोम शेड, बैकुंठ धाम मंदिर के सामने रोड और नाली निर्माण, वार्ड-33 संतोषी पारा में डोम शेड, और न्यू संतोषी पारा में गार्डन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा। वार्ड-34 बाबा कॉलोनी, बिहारी शिव मंदिर, निषाद सेवा समिति और अन्य क्षेत्रों में सीसी रोड और डोम शेड निर्माण किया जाएगा।
वार्ड-36 महात्मा गांधी नगर और टाटा लाइन की गलियों का सीमेंटीकरण और आरसीसी नाली का निर्माण, वार्ड-38 सोनिया गांधी नगर के विभिन्न स्थानों पर नाली और सड़क निर्माण कार्य होगा। वार्ड-40 शंकर नगर छावनी क्षेत्र में दुर्गा मंच से बिहारी मोहल्ला, ठाकुर गली तक सीमेंटीकरण और पेवर ब्लॉक का कार्य किया जाएगा। कल्याण नगर और शंकर नगर में पुलिया और नाली संधारण भी इस योजना का हिस्सा है।
अंत में, वार्ड-41 तिरंगा चौक, लक्ष्मण नगर, राजू ठेठवार पारा और गौरा गौरी लाइन में भी नाली निर्माण कार्य होगा। इसके साथ ही, वार्ड-41 के एसीसी चौक, लक्ष्मण नगर चौक और खुर्सीपार छावनी क्षेत्र में नाली और आरसीसी रोड निर्माण कार्य भी स्वीकृत हुआ है।






