छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती: 5967 पदों के लिए दस्तावेज जांच और शारीरिक परीक्षा की तारीखें तय, 16 नवंबर से प्रक्रिया शुरू...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग में सीधी भर्ती के लिए 5967 रिक्त पदों की घोषणा की है। इस संबंध में विज्ञापन 4 अक्टूबर 2023 को जारी किया गया था। इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र 1 जनवरी 2024 से लेकर 6 मार्च 2024 तक आमंत्रित किए गये थे।

भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख और शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 16 नवंबर 2024 से किया जाएगा। यह परीक्षाएँ रायपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़, सूरजपुर, जगदलपुर और कोण्डागांव के निर्धारित स्थलों पर होंगी।

अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर 4 नवंबर 2024 से उपलब्ध होंगे। सभी इच्छुक अभ्यर्थियों समय पर आवेदन करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करना न भूलें।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI