भिलाई ब्रेकिंग : तेज रफ्तार का कहर: ट्यूशन से घर लौट रहे साइकिल सवार 7 वर्षीय बच्चे को बोलेरो ने मारी टक्कर , मासूम की हुई की दर्दनाक मौत....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , मंगलवार की शाम छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत केम्प-1 गुरुद्वारा के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 7 वर्षीय बालक आर्यन यादव की मौत हो गई। आर्यन, जो जलेबी चौक के पास रहता था, कोचिंग के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। अचानक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। 

यह भी पढ़े -CG : हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ , 8 युवतियां और दलाल को संदिग्ध अवस्था में किया गिरफ्तार, कई राज्यों से जुड़े तार..

सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्युरी भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुद्वारे के पास उस समय हुई जब बोलेरो का चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। 

परिवार हादसे से स्तब्ध है क्योंकि उनका मासूम बेटा आर्यन, जो कोचिंग से घर लौट रहा था, इस हादसे में अपनी जान गंवा बैठा। पुलिस द्वारा बोलेरो चालक की तलाश जारी है, और इस मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है। 

यह घटना एक बार फिर से तेज रफ्तार वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर ध्यान केंद्रित करती है और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता की आवश्यकता को रेखांकित करती है।


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI