CG : रायपुर आ रही यात्री बस घने कोहरे के चलते नेशनल हाइवे पर पलटी: हादसे में 10 घायल, 2 यात्री गंभीर...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , गरियाबंद: घने कोहरे ने एक और हादसे को जन्म दिया, जब आज सुबह देवभोग से रायपुर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे पर पलट गई। इस हादसे में 10 यात्री घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत बेहद गंभीर है।

यह दुर्घटना महेश बस सर्विस की बस के साथ हुई, जो देवभोग से रायपुर के रास्ते में पथरी नाला के पास एक तीखे मोड़ पर हुई। घने कोहरे के चलते चालक को मोड़ का अंदाजा नहीं हो पाया और बस नियंत्रण खो बैठी। उस वक्त बस में कुल 20 यात्री सवार थे। इनमें से 10 यात्रियों को चोटें आई हैं, और दो यात्रियों के पैर टूट गए हैं। 

चौंकाने वाली बात यह है कि इस दुर्घटना के बाद घायलों को तुरंत किसी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाने में देरी हुई, क्योंकि आसपास कोई मेडिकल सुविधा उपलब्ध नहीं थी। सभी घायलों को मैनपुर ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही इंदागांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI