भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग, धमतरी जिले के कंवर गांव से दुर्गा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है, जिसमें 15 से अधिक लोग करंट की चपेट में आने से घायल हो गए हैं। इस हादसे में 3 लोगों की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है।
गुरुर ब्लॉक के कंवर गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बिजली का तार टूटकर गिरने से हादसा हो गया। देवी-देवताओं की डांग-डंगनी बिजली के तार से टकराने पर तार गिरा, जिससे कुछ लोग करंट की चपेट में आ गए। सभी का इलाज जारी है तथा एक को ICU में शिफ्ट किया गया है|
इस घटना के बावजूद, धमतरी में दशहरा उत्सव की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। जिले के दशहरा मैदान में रावण दहन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। रावण के विशाल पुतले के हिस्सों को जिले के बाहर विशेष तौर पर तैयार किया जा रहा है।
सिर के सभी हिस्से जिले के बाहर निर्मित किए गए हैं, जबकि तलवार और ढाल भी बाहरी जगहों पर बन रहे हैं। वहीं, रावण का धड़ और पैर का हिस्सा धमतरी के सोरिद क्षेत्र में बनाया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि इस बार दशहरा पर्व को भव्य रूप में मनाने की पूरी योजना है, जिसमें स्थानीय जनता की सक्रिय भागीदारी होगी।
धमतरी का दशहरा पर्व ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है। हर साल बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में हिस्सा लेते हैं, और इस बार भी इसके भव्य आयोजन की उम्मीद की जा रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI




