भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में आज एक बड़ा हादसा सामने आया है | जिसने लोगों को एक बड़ी अनहोनी से बचा लिया। ग्राम अड़ार के पास, दोपहर के वक्त एक यात्री बस, जो मुंगेली से नांदघाट की ओर जा रही थी, अनियंत्रित होकर गैस सिलेंडर से लदे ट्रक से जा टकराई। यह हादसा तब हुआ जब बस चालक एक स्कूटी सवार को बचाने की कोशिश में बस से नियंत्रण खो बैठा।
इस भयंकर टक्कर के दौरान घटनास्थल पर हड़कंप मच गया, और हर तरफ चीख-पुकार सुनाई दी। इस हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का इलाज नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नांदघाट में चल रहा है।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए राहत की बात यह रही कि टक्कर के बावजूद ट्रक में मौजूद गैस सिलेंडर में कोई विस्फोट नहीं हुआ, वरना स्थिति और भी भयावह हो सकती थी।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत कार्य में जुट गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाने में ग्रामीणों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि इस घटना ने सभी को सन्न कर दिया |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

