CG : रहस्यमयी साधना: 7 दिनों के बंद कमरे में साधना कर रहे 6 लोगो में 2 भाइयों की मौत, 2 की मानसिक स्थिति बिगड़ी, 2 बेहोश, जांच में जुटी पुलिस...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , सक्ती जिले के तांदुलडीह गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे गांव को हैरान कर दिया है। यहां सात दिनों से एक घर में बंद कमरे में साधना कर रहे छह लोगों में से दो सगे भाइयों की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई, जबकि दो अन्य बेहोशी की हालत में पाए गए हैं और शेष दो लोगों का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। 


क्या हुआ था उस कमरे में?

बताया जा रहा है कि इस समूह ने उज्जैन के एक बाबा की तस्वीर सामने रखकर साधना शुरू की थी। लगातार सात दिनों से घर के एक बंद कमरे में मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना चल रही थी। घटना के सातवें दिन अचानक से दो युवकों की तबीयत खराब हुई और उन्होंने दम तोड़ दिया। 

गांव में फैली दहशत

दोनों युवकों की मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण इस घटना को लेकर बेहद चिंतित और भयभीत हैं। पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आज सुबह मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम (PM) किया जाएगा, जिससे मौत की असली वजह का पता चल सके।

पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई

यह घटना बाराद्वार थाना क्षेत्र की है और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में साधना के दौरान किसी तरह की जहरीली गैस या अन्य वजहों से युवकों की मौत की संभावना पर विचार किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। गांव और आसपास के लोग इस घटना को लेकर अजीब रहस्य और भय में हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI