CG : उड़ान भरते ही विमान की खिड़की का शीशा टूटा , की गयी आपातकालीन लैंडिंग , सभी 70 यात्री सुरक्षित सुरक्षित....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , जगदलपुर से रायपुर के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट ने तकनीकी समस्या के चलते इमरजेंसी लैंडिंग की। यह घटना उस समय हुई जब विमान ने दोपहर 1 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन मात्र 12 मिनट बाद ही एक खिड़की टूट गई, जिससे पायलट को आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। 

मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर यह लैंडिंग लगभग 1 बजकर 12 मिनट पर सुरक्षित रूप से की गई। पायलट की सतर्कता के चलते सभी 70 यात्री सुरक्षित हैं और किसी प्रकार के हताहत की सूचना नहीं है। 

इस घटना के बाद एयरलाइंस की तकनीकी टीम ने तुरंत खराबी की जांच शुरू कर दी। राहत की बात यह है कि कुछ यात्रियों को फ्लाइट टिकट के पैसे वापस किए गए, जबकि अन्य ने अगले दिन की फ्लाइट के लिए नई टिकट बुक कराई। यह घटना यात्रियों के लिए एक बड़ा झटका थी, लेकिन पायलट और एयरलाइंस के कर्मचारियों ने मिलकर स्थिति को संभालते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित रखने में सफलता प्राप्त की। 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI