CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़-झारखंड शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: अधिकारियों और कारोबारियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ और झारखंड में शराब घोटाला मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार, रायपुर के अशोका रतन इलाके में रहने वाले एक बार संचालक के घर पर भी ED की टीम ने सुबह-सुबह दबिश दी। 

इसके साथ ही, छत्तीसगढ़ के अलावा झारखंड में भी ED की टीम ने मंगलवार सुबह छापे मारे हैं। झारखंड के वरिष्ठ IAS अधिकारी विनय चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह सहित उनके नजदीकी रिश्तेदारों और जुड़े हुए अधिकारियों के चार्टर्ड अकाउंटेंट के ठिकानों पर भी छानबीन की जा रही है।






भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI