भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , कोरबा के कोरबी पुलिस चौकी से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर चिरमिरी-कोरबी सड़क मार्ग से सटे हसदेव नदी डूबान पुल के पास एक युवती की जली हुई लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान ग्राम कोडमार निवासी 27 वर्षीय मिथिलेश गोड़ के रूप में हुई है, जिसके शरीर पर त्रिशूल, गदा और हनुमान के टैटू बने हुए थे।
पिता ने की शव की पहचान
मिथिलेश के पिता रामनारायण गोड़ को शव की शिनाख्त के लिए बुलाया गया, जिन्होंने पुष्टि की कि यह उनकी बेटी का शव है। उन्होंने बताया कि मिथिलेश आठ दिन पहले ग्राम छिंदिया में अपने मौसा संतोष के घर गई थी और वहां से अचानक आधी रात को लापता हो गई थी।
मानसिक स्वास्थ्य का मुद्दा
पुलिस ने खुलासा किया कि मिथिलेश मानसिक रोगी थी, जिससे मामला और पेचीदा हो गया है। इस पहलू की जांच की जा रही है कि कहीं उसकी मानसिक हालत का फायदा उठाकर उसकी हत्या तो नहीं की गई।
जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट
कोरबी चौकी प्रभारी अफसर हुसैन खान के मुताबिक कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, जिसमें यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर किसने युवती को जिंदा जलाने जैसा घिनौना कदम उठाया।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/DftDnFtfdzBCMFMDlcmnyW

