भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , अंबिकापुर की एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया, जब भाजपा नेता धीरज सिंहदेव के बेटे स्वतंत्र सिंहदेव की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। मासूम बच्चा अपनी बुआ के घर के बाहर खेल रहा था|
जब अचानक एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इस गंभीर हादसे में बच्चे को गंभीर चोटें आईं, और उसे तुरंत इलाज के लिए बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। मगर तमाम कोशिशों के बावजूद, डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
यह दुखद घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो इस दुर्घटना की भयावहता को बयां करती है। सीसीटीवी फुटेज से साफ है कि हादसा बेहद अप्रत्याशित था, और बच्चा बचाव का कोई प्रयास नहीं कर सका। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

