भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , रायगढ़ जिले के खरसिया इलाके में नहर से मिली एक लड़की की लाश की पहचान कोरबा के मुड़ापार अंबेडकर बस्ती की रहने वाली एक किशोरी के रूप में हुई है। 9 वी कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी ने प्रेग्नेंसी और प्रेमी की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।
इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। मृतका की मां ने बताया कि उनकी बेटी ने अपने प्रेमी संतोष तिवारी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की। मां का आरोप है कि संतोष बार-बार पैसों की मांग करता था और किशोरी को मानसिक रूप से परेशान करता था।
घटना की रात लड़की ने कोरबा के पावर हाउस रोड स्थित सोनालिया नहर में छलांग लगाई थी। उसे बचाने के प्रयास में एक पुलिसकर्मी और एक युवक ने भी नहर में छलांग लगाई, लेकिन तेज बहाव के कारण लड़की को नहीं बचाया जा सका। कई घंटों की तलाश के बाद गुरुवार को उसकी लाश खरसिया के नहर में झाड़ियों में फंसी मिली।
लड़की की मां ने अपनी बेटी के कपड़ों से उसकी पहचान की और साथ ही आरोप लगाया कि संतोष की प्रताड़ना के कारण ही उसकी बेटी ने यह कदम उठाया। प्रेग्नेंसी के कारण वह और भी अधिक मानसिक तनाव में थी, जो इस दुखद घटना का प्रमुख कारण बना।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपित प्रेमी संतोष तिवारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI




