भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हैदराबाद के सिकंदराबाद इलाके में एक प्राइवेट स्कूल में क्लास 6 के छात्र, विकास जैन, की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घटना सोमवार की है, जब लंच के दौरान विकास ने अपने टिफिन से तीन पूरियां निकालीं और दोस्तों के सामने 'कूल' दिखाने के प्रयास में उन्हें एक साथ खा लिया। यह मासूम हरकत उसकी जिंदगी का आखिरी कदम साबित हुई।
पूरियां गले में फंसी, सांस लेने में हुई दिक्कत
लंच के दौरान तीन पूरियां एक साथ खाने के बाद विकास का दम घुटने लगा। सांस लेने के लिए संघर्ष करता देख उसके सहपाठियों ने तुरंत शिक्षकों को सूचना दी। स्कूल प्रशासन ने उसे पास के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों के इलाज शुरू करने से पहले ही विकास ने दम तोड़ दिया।
परिवार और स्कूल में मातम का माहौल
विकास जैन एक उज्ज्वल और जिंदादिल छात्र था, जो टिफिन में रोजाना घर का बना खाना लाता था। घटना के बाद स्कूल के छात्रों और शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों के बीच गहरा शोक फैल गया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

