भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मुंबई में हाल ही में घटी एक चौंकाने वाली घटना ने सबका ध्यान खींचा है। जहाँ एक हीरा कारोबारी की 14 साल की नाबालिग के यौन शोषण के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना मुंबई के एक होटल में हुई, जहां कारोबारी एक नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती कर रहा था। पुलिस के अनुसार, कारोबारी की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है, जो संभवतः यौन संबंध के दौरान हृदय की गति बढ़ने से हुआ।
गुजरात की रहने वाली एक लड़की की मां ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर हीरा कारोबारी मुंबई ले आया था। गुजरात के कारोबारी ने लड़की को अपनी बेटी बताकर होटल में एंट्री ली थी। होटल में, जबरन संबंध बनाने के दौरान कारोबारी को हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लड़की की मां के मुताबिक, हीरा कारोबारी ने नौकरी का झांसा देकर उनकी बेटी को अगवा किया था। यह व्यक्ति पहले भी लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ गलत काम करता था। आरोपी ने लड़की को 29 अक्टूबर की सुबह उसके घर से लेकर गया और फिर मुंबई के होटल में ठहरा।
मुंबई पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके अलावा, कारोबारी पर अपहरण और बलात्कार की धाराओं में भी मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस जांच को आगे बढ़ाएगी।
पुलिस का मानना है कि कारोबारी ने यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवा का सेवन किया था, जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा। लड़की ने तुरंत होटल के स्टाफ को इस घटना की जानकारी दी। शुरुआती जांच में यह मौत हार्ट अटैक के कारण हुई लग रही है।
पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि कारोबारी ने पहले कितनी लड़कियों को इस तरह के झांसे में फंसाया है। साथ ही, होटल में हुई घटना से जुड़े सबूत और गवाहों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

