भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। बलौदाबाजार जिला न्यायालय ने उनकी रिमांड अवधि को बढ़ा दिया है। पुलिस ने न्यायालय से विधायक यादव की रिमांड 14 नवंबर तक बढ़ाने की मांग की थी, जिसे न्यायाधीश ने स्वीकार कर लिया। अब 14 नवंबर को एक बार फिर यादव को अदालत में पेश किया जाएगा।
देवेंद्र यादव की तरफ से जमानत के लिए हाईकोर्ट में भी एक याचिका दायर की गई है, जिसकी सुनवाई 13 नवंबर को निर्धारित की गई है। इससे पहले उनकी जमानत की अर्जी खारिज हो चुकी है।
गौरतलब है कि देवेंद्र यादव पर 10 जून को बलौदाबाजार में हुए आगजनी प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप है, जिसके चलते वे 17 अगस्त से रायपुर जेल में बंद हैं। आज उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में हुई।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

