छत्तीसगढ़ में गोवंश की हत्या कर मांस पकाकर खाने का मामला : 14 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किए धारदार हथियार और अवशेष...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया है। नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेहराखार में गोवंश की हत्या कर मांस पकाने और खाने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारी की।  

कैसे हुआ मामला उजागर?

एसपी शशिमोहन सिंह के अनुसार, 24 नवंबर को पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि गांव के निवासी अश्विन कुजूर के घर में गोवंश की हत्या कर मांस पकाया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। जांच में पाया गया कि गोवंश के अवशेष एक बोरे में रखे गए थे, जबकि दो कड़ाही में करीब 5-5 किलो मांस पकाया गया था।  

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अश्विन कुजूर, रोहित कुजूर, संजय कुजूर, अनुरंजन कुजूर, दीप कुमार तिर्की, बरथोलुयिस लकड़ा, प्रकाश तिर्की, पोलडेक लकड़ा, रानू कुजूर, अजमेस लकड़ा, संदीप कुजूर, तेलेस्फोर कुजूर, नवीन मिंज और आशीष टोप्पो शामिल हैं।  

क्या जब्त हुआ?

पुलिस ने मौके से धारदार हथियार, लोहे की बैठी, मांस पकाने के बर्तन और गोवंश के अवशेष जब्त किए हैं।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI