भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां ओम प्रकाश यादव नाम के व्यक्ति ने पत्नी की बेवफाई और गृह क्लेश से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने अपनी दो मासूम जुड़वा बेटियों, 14 महीने की आसी और प्रियांशी, को जहरीला पदार्थ मिलाकर दूध पिला दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना का विवरण
यह दुखद घटना औराई थाना क्षेत्र के बेजवा पाही गांव की है। 27 वर्षीय ओम प्रकाश ने अपने घर से करीब 500 मीटर दूर गणेश चंद्र लौधर इंटर कॉलेज के पास नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। घटना सुबह 7 बजे की बताई जा रही है। घर और घटनास्थल पर जांच के बाद पुलिस ने प्राथमिक तौर पर गृह क्लेश और पत्नी की बेवफाई को इस त्रासदी की वजह बताया है।
गृह क्लेश और पत्नी की गुमशुदगी का मामला
डिप्टी एसपी चमन सिंह चावड़ा के अनुसार, मृतक ने 21 नवंबर 2024 को अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि उसकी पत्नी 19 नवंबर को भतीजे के साथ डॉक्टर के पास गई थी और वहीं से बच्चों को छोड़कर फरार हो गई। जांच में यह भी पता चला कि घर की अलमारी में रखे गहने और नकदी भी गायब थे।
मासूमों को मिला जहरीला दूध
ओम प्रकाश ने अपनी बेटियों के दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर उनकी जान ले ली। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह जहर कैसे और कहां से लाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामले की सच्चाई और स्पष्ट होगी।
गांव में फैली सनसनी
इस घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। गांव के लोग स्तब्ध हैं और परिवार में लंबे समय से चले आ रहे विवादों को घटना की मुख्य वजह मान रहे हैं। पुलिस ने गांववालों से पूछताछ शुरू कर दी है और हर पहलू की जांच की जा रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

