भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : केशकाल (छग) आगामी 10 से 25 नवंबर तक केशकाल घाट में सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। एसडीएम अंकित चौहान ने यह आदेश जारी किया है और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी भी दी है ताकि यात्रियों को सुविधा रहे।
वैकल्पिक मार्गों का विवरण
1. यात्री बसें एवं छोटे वाहन:
- रायपुर से जगदलपुर: रायपुर से धमतरी, कांकेर, कोण्डागांव होते हुए जगदलपुर तक मार्ग रहेगा।
- जगदलपुर से रायपुर: जगदलपुर से कोण्डागांव, केशकाल, बटराली, रांधा, उपरमुरवेण्ड, मुरनार से एनएच 30 होते हुए कांकेर, धमतरी होकर रायपुर तक आवागमन रहेगा।
2. भारी मालवाहक वाहन:
- जगदलपुर से रायपुर: जगदलपुर से कोण्डागांव, केशकाल (विश्रामपुरी चौक), विश्रामपुरी, गोविन्दपुर, दुधावा होते हुए कांकेर, धमतरी से रायपुर का मार्ग दिया गया है।
- रायपुर से जगदलपुर: रायपुर से धमतरी, कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, नारायणपुर, कोण्डागांव होते हुए जगदलपुर का मार्ग दिया गया है।
3. नारायणपुर/रावघाट से भारी वाहन:
- नारायणपुर, रावघाट, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, दल्लीराजहरा होते हुए राजनांदगांव, धमतरी होकर रायपुर तक मार्ग प्रदान किया गया है।
यह प्रतिबंध यात्रियों की सुरक्षा एवं मार्गों की मरम्मत कार्य के लिए आवश्यक है। इस दौरान वाहन चालकों और यात्रियों से अनुरोध है कि वह वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और असुविधा से बचें।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI


