देवांगन समाज के 24 युवाओं ने सीजी पीएससी 2023 में रचा इतिहास, चयनित सभी उम्मीदवारों का सम्मान समारोह 2 फरवरी को...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई , छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजी पीएससी) की राज्य सेवा परीक्षा 2023 के परिणाम में देवांगन समाज ने अपनी काबिलियत का शानदार प्रदर्शन किया है। समाज के 24 युवाओं ने मेरिट सूची में जगह बनाकर अपने परिवार और समाज को गर्व करने का मौका दिया है। इसमें 19 युवक और 5 युवतियां शामिल हैं, जिन्होंने विभिन्न श्रेणियों में बेहतरीन रैंक हासिल की।  

इस उपलब्धि से पूरे देवांगन समाज में उत्साह और खुशी का माहौल है। हर कोई चयनित युवाओं को बधाई दे रहा है। इस उपलब्धि को लेकर देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने भी प्रसन्नता व्यक्त की और चयनित सभी उम्मीदवारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने घोषणा की कि चयनित युवाओं को आगामी 2 फरवरी 2025 को भिलाई में आयोजित परमेश्वरी महोत्सव के दौरान सम्मानित किया जाएगा।  

चयनित युवाओं की सूची और रैंक  

देवांगन समाज के इन प्रतिभाशाली युवाओं ने सीजी पीएससी 2023 में अपनी मेहनत और लगन से सफलता का परचम लहराया है:  

1. अजय कुमार देवांगन (रैंक 19)  

2. प्रतीक देवांगन (रैंक 38)  

3. सुमीत देवांगन (रैंक 57)  

4. योगेश कुमार देवांगन (रैंक 84)  

5. डिगेश्वर प्रसाद देवांगन (रैंक 85)  

6. तारिणी देवांगन (रैंक 101)  

7. उमेश्वरी देवांगन (रैंक 103)  

8. नरेंद्र देवांगन (रैंक 105)  

9. लकेश्वर देवांगन (रैंक 116)  

10. शिवम् कुमार देवांगन (रैंक 117)  

11. राकेश कुमार देवांगन (रैंक 146)  

12. अभिषेक कुमार देवांगन (रैंक 192)  

13. हितेश देवांगन (रैंक 197)  

14. विशाल देवांगन (रैंक 210)  

15. प्रदीप कुमार देवांगन (रैंक 213)  

16. कविता देवांगन (रैंक 227)  

17. धानेश्वर देवांगन (रैंक 234)  

18. राहुल कुमार देवांगन (रैंक 241)  

19. प्रिया देवांगन (रैंक 254)  

20. रोशन कुमार देवांगन (रैंक 260)  

21. नीलम देवांगन (रैंक 316)  

22. कुंदन देवांगन (रैंक 347)  

23. दिव्यांशु देवांगन (रैंक 349)  

24. प्रशांत कुमार देवांगन (रैंक 701)  

समाज में खुशी की लहर  

चयनित युवाओं की यह उपलब्धि देवांगन समाज के सामूहिक प्रयासों और प्रेरणा का परिणाम है। हर परिवार और समाज के लोगों ने उनकी इस सफलता में अपना योगदान दिया है।  

आगामी परमेश्वरी महोत्सव के दौरान इन होनहार प्रतिभाओं को सम्मानित करना, न केवल उन्हें प्रोत्साहन देगा बल्कि समाज के अन्य युवाओं को भी मेहनत और सफलता के लिए प्रेरित करेगा।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI