दुर्ग में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: 250 पदों पर भर्ती के लिए 29 नवम्बर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका आया है। स्क्वायर बिजनेस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 250 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप 29 नवंबर को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में सुबह 10:30 बजे शुरू होगा।  

इसके अलावा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 11 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।  

प्लेसमेंट कैंप का विवरण

स्थान: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग  

तिथि एवं समय:

29 नवंबर 2024, सुबह 10:30 बजे से  

पदों की संख्या :  

250  

नियोजक: स्क्वायर बिजनेस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड  

आवश्यक दस्तावेज़  

उम्मीदवारों को अपने साथ निम्न दस्तावेज लाने होंगे:  

1. शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अंकसूचियां  

2. पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड या मतदाता परिचय पत्र)  

3. रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक  

4. छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र  

5. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)  

अन्य जानकारी

पदों की योग्यता, आयु सीमा और अनुभव से संबंधित विस्तृत जानकारी कैंप स्थल पर उपलब्ध होगी।  

आर.के. कुर्रे, उप संचालक, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, ने बताया कि यह अवसर जिले के युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन प्लेटफॉर्म है।  

कैसे करें आवेदन?

सभी इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि और समय पर अपने दस्तावेजों के साथ कैंप स्थल पर पहुंच सकते हैं।  अगर आप रोजगार की तलाश में हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI