दुर्ग में रोजगार का सुनहरा अवसर: 630 पदों के लिए 14 नवंबर को मेगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग द्वारा 630 रिक्त पदों के लिए 14 नवंबर को सुबह 10:30 बजे प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग में होगा। 

इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से विभिन्न कंपनियों में भर्ती की जाएगी, जिसमें सोनाटा फाइनेंस लिमिटेड में 20 पद, भारत फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड में 110 पद, माईंडलैब्ज़ मीडिया टेक प्राइवेट लिमिटेड में 200 पद, और क्वेस कॉर्प लिमिटेड में 300 पद शामिल हैं।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उप संचालक आर.के.कुर्रे ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों को अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, पहचान पत्र (जैसे मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, या राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्र, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, और जाति प्रमाण पत्र साथ में लाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक प्लेसमेंट कैम्प स्थल पर ही पदों, योग्यता, आयु, और अनुभव से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI