भिलाई : खुर्सीपार क्षेत्र में 72 वर्षीय बुजुर्ग ने किया 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़ , आरोपी गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई। खुर्सीपार क्षेत्र में 72 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है, जब आरोपी ने बच्ची के घर के समीप जाकर उससे छेड़छाड़ कीं। आरोपी की इस हरकत से बच्ची असहज हो गई और उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI