भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई नगर की देवांगन जन कल्याण समिति द्वारा 9 नवंबर, शनिवार को प्रगति नगर रिसाली स्थित परमेश्वरी मंदिर में संध्या 6 बजे से "दीपावली मिलन समारोह" का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर, देवांगन समाज के सदस्य अपने-अपने घरों से लाए गए दीपों से मंदिर परिसर को जगमगाएंगे, और संध्या के समय मां परमेश्वरी की विशेष आरती होगी।
आरती के बाद, श्रद्धालु हल्के पटाखे, अनार, चकरी और फुलझड़ियां जलाकर दीपावली की खुशियां मनाएंगे और एक दूसरे को शुभकामनाएं देंगे। विशेष सम्मान समारोह में, 75 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा। इसके पश्चात, समिति के सांस्कृतिक विभाग द्वारा "दीपमाला संगीत संध्या" का आयोजन होगा, जिसमें दीपावली, दीप और रोशनी पर आधारित शानदार सांगीतिक प्रस्तुति दी जाएगी।
इस भव्य समारोह में दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर, महापौर शशि सिन्हा, और अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। समारोह में विभिन्न जाति समाजों के बीच सद्भाव और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने हेतु छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन और स्थानीय सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI






