भिलाई में सड़क हादसों की दो घटनाएं: लापरवाही से कार और बाइक की ठोकर से डॉक्टर और महिला गंभीर घायल, पुलिस ने किया मामला दर्ज...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक डॉक्टर और एक महिला घायल हो गए हैं। इन घटनाओं में लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें डॉक्टर की बुलेट क्षतिग्रस्त हो गई और महिला को भी गंभीर चोटें आईं।

नंदिनी रोड पर डॉक्टर की बुलेट से टकराई कार

पहली घटना नंदिनी रोड पर हुई, जहां डॉ. अश्विनी चौरसिया, जो वार्ड-2, जामुल के निवासी हैं, लंच के लिए अपनी क्लिनिक से बुलेट (सीजी 04 एचजेड 2555) से घर लौट रहे थे। घटना दोपहर करीब 2 बजे की है, जब एक तेज रफ्तार कार (क्रमांक सीजी 04 एचबी 8012) ने बिना इंडिकेटर दिए अचानक से सड़क पर मोड़ लिया, जिससे डॉक्टर की बुलेट कार से जा टकराई। 

इस दुर्घटना में डॉक्टर के हाथ, घुटने, कमर और ठोड़ी में चोट आई है, और उनकी बुलेट भी क्षतिग्रस्त हो गई। डॉक्टर की शिकायत पर जामुल पुलिस ने कार चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 125 (ए) और 281 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

सेक्टर-4 में पैदल महिला को बाइक ने मारी ठोकर

दूसरी घटना बीते शाम की है, जहां बिना नंबर की एक काली होण्डा ड्रीम युगा मोटरसाइकिल ने भिलाई टाउनशिप के मुर्गा चौक पर पैदल जा रही महिला उमा ठाकुर को पीछे से ठोकर मार दी। यह घटना शाम करीब 5:45 बजे हुई, जब उमा ठाकुर सेक्टर की ओर जा रही थीं। ठोकर लगने से उमा ठाकुर गिर पड़ीं और उनके सिर और घुटनों में चोटें आईं।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। महिला ने प्राथमिक उपचार के बाद भिलाई नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने इस घटना के संबंध में बीएनएस की धारा 125 (ए) और 281 के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है और आरोपी बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।इन घटनाओं ने सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के खतरों की ओर एक बार फिर से ध्यान आकर्षित किया है।




भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI