भिलाई में जुआ खेलने के दौरान दोस्तों के बीच में झगड़ा, युवक पर कटर से हमला वहीँ दूसरी घटना में तालाब में डूबकर मासूम की मौत...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में एक दर्दनाक घटना में देर रात ताश खेलने के दौरान दोस्तों के बीच विवाद हो गया। यह घटना कांट्रैक्टर कॉलोनी, सुपेला की है, जहां कुछ दोस्त मिलकर जुआ खेल रहे थे। जानकारी के अनुसार, रामनारायण नाम का एक युवक जुआ खेलते समय घर जाने के लिए उठ खड़ा हुआ। 

उसके इस निर्णय पर बाकी दोस्त नाराज हो गए और किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। इसी दौरान गुस्से में आकर उसके एक दोस्त ने कटर से उस पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण रामनारायण को तुरंत सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

इस पूरी घटना की पुलिस द्वारा जांच जारी है और दोषियों की पहचान करने के लिए सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। 

दीपावली की खुशियों के बीच दुखद हादसा, तालाब में डूबने से बच्चे की मौत 

जामुल थाना क्षेत्र में दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं जब एक मासूम बच्चे की तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना घासीदास नगर की है, जहां जय यादव नाम का मासूम बच्चा खेलते-खेलते घर के नजदीक स्थित तालाब तक पहुंच गया। उस समय उसके माता-पिता घर के अंदर किसी काम में व्यस्त थे।

तालाब के पास खेलते हुए वह अचानक पानी में उतर गया, और गहरे पानी में जाने से उसकी जान चली गई। इस दुखद घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है और दीपावली की खुशियों के बीच मातम छा गया है।




भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI