भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर(छग) सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा 4 से 12 दिसंबर 2024 तक रायगढ़ के रायगढ़ स्टेडियम में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/स्टोर कीपर और अग्निवीर ट्रेड्समेन (दसवीं व आठवीं) की भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।
इससे पहले, सेना ने 22 अप्रैल 2024 से 3 मई 2024 तक ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया था। ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब इस रैली में शारीरिक दक्षता और अन्य चयन प्रक्रियाओं में हिस्सा ले सकेंगे। सभी योग्य उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड JIA की वेबसाइट (http://www.joinindianarmy.nic.in) और उनकी ई-मेल पर भेज दिए गए हैं।
भर्ती में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड, आवश्यक दस्तावेज, और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन साथ लाना अनिवार्य है। रैली से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए, उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास या टेलीफोन नंबर 0771-2965212 पर संपर्क कर सकते हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI






