CG ब्रेकिंग : जंगल में निःसन्तान दंपत्ति की सड़ी-गली लाश मिलने से मची सनसनी, आत्महत्या की आशंका , जांच जारी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम गुरुडुमुड़ा के जंगल में शनिवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जंगल में एक महिला और पुरुष की सड़ी-गली लाशें बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।  

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

ग्रामीणों द्वारा लाश मिलने की सूचना कटघोरा पुलिस को दी गई। तुरंत कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) यूबीएस चौहान और थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया।  

शवों की पहचान और पृष्ठभूमि

गहन जांच और ग्रामीणों की मदद से मृतकों की पहचान आनंदकुंवर अगरिया (55) और उनके पति चरण साय अगरिया (65) के रूप में हुई। महिला मूल रूप से ग्राम घरीपखना की निवासी थीं और शादी के बाद कोरबा ब्लॉक के ग्राम तिलईडांड के पंडरीपानी में रहती थीं।  

दोनों पति-पत्नी हाल ही में महिला के भाई के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। 15 नवंबर को कार्यक्रम से लौटने के लिए वे निकले थे, लेकिन अपने घर नहीं पहुंचे। शनिवार को जंगल में उनके शव मिलने की खबर से परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।  

प्रथम दृष्टि में सुसाइड की संभावना

पुलिस को घटनास्थल से एक बैग और एक छोटी बोतल मिली है, जिससे प्रथम दृष्टि में यह मामला सुसाइड का लग रहा है। हालांकि, जांच के लिए पुलिस ने सभी संभावित कोणों को खंगालने का निर्णय लिया है।  

गहन जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

एएसपी यूबीएस चौहान ने बताया कि दोनों का मोबाइल फोन बंद था, जिससे उनका लोकेशन ट्रैक करना मुश्किल हुआ। फोरेंसिक टीम को घटनास्थल से अहम सुराग मिल सकते हैं। यह भी पता चला कि दंपत्ति के कोई संतान नहीं थी। ग्रामीणों और परिजनों ने इस बात की ओर भी इशारा किया कि संभवतः मानसिक तनाव के कारण यह कदम उठाया गया हो।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI