भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , राजनांदगांव के पुराने बस स्टैंड स्थित एक लॉज में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इस मामले में पुलिस ने लॉज के संचालक समेत तीन लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दिगम्बर लॉज में अनैतिक गतिविधियाँ चल रही हैं। इसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने रविवार रात लॉज पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने लॉज का घेराव कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी लॉज संचालक प्रीमन जैन उर्फ अप्पू (42), कुणाल शर्मा (18) और हरियाणा के पानीपत निवासी रीतिक रोड (18) शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
छापे के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से कई आपत्तिजनक वस्तुएं और उपकरण जब्त किए, जिनमें 6 स्क्रीन टच मोबाइल, 4,400 रुपये नगद, और 4 पैकेट निरोध शामिल हैं। इस जब्त की गई सामग्री की कुल कीमत 64,000 रुपये बताई जा रही है।
मुख्य आरोपी प्रीमन जैन पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड रखता है। उसके खिलाफ मारपीट, धमकी और जुआ जैसे मामलों में भी केस दर्ज हो चुके हैं। 2015 से 2023 के बीच उस पर कुल छह बार कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है।
इस घटना ने शहर में हलचल मचा दी है, और पुलिस आगे की जांच कर रही है ताकि किसी और जुड़े नेटवर्क का भी खुलासा हो सके।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

