CG : पार्क से वापस लौट रही युवती को परिचित ने घर छोड़ने के बहाने जंगल ले जाकर किया जबरन दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , बस्तर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक युवती के साथ उसके परिचित युवक ने ही अत्याचार किया। जानकारी के अनुसार, यह घटना बोधघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 7 नवंबर को जगदलपुर के लामनी पार्क घूमने गई थी।

पार्क से लौटते समय उसे कोई वाहन नहीं मिला, और इसी दौरान उसे एक परिचित युवक राजू नायक मिला। राजू ने उसे बाइक से घर छोड़ने का प्रस्ताव दिया। युवती ने उसे पहचान के आधार पर भरोसा किया और उसके साथ घर लौटने के लिए बैठ गई।

हालांकि, घर ले जाने की बजाय, आरोपी युवक राजू ने युवती को करकापाल के जंगल की ओर ले जाकर शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे वहां अकेला छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह युवती अपने घर पहुंची और इस दर्दनाक घटना की सूचना पुलिस को दी। 

बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर रौठार ने बताया कि शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। राजू नायक को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI