भिलाई ब्रेकिंग : गर्लफ्रेंड से नाराज 17 वर्षीय छात्र ने वीडियो कॉल के दौरान की आत्महत्या , गर्लफ्रेंड को अपनी क्लासमेट दोस्त के बारे में बताने से बढ़ा था विवाद....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गोपाल साव के रूप में हुई है, जो 11वीं कक्षा का छात्र था। घटना के समय गोपाल अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था, और उसी दौरान उसने फांसी लगा ली। 

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड को आत्महत्या करने से पहले इस बारे में बताया था। दरअसल, कुछ दिन पहले गोपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड को अपनी क्लासमेट के बारे में बताया था, जिसके बाद से वह नाराज हो गई थी। नाराज होकर, उसने गोपाल से विवाद किया और फिर उसे सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद, गोपाल ने कई दिनों तक अपनी गर्लफ्रेंड से कोई संपर्क नहीं किया, जो उसकी मानसिक स्थिति पर असर डाल रहा था। 

मृतक के भाई लोकेश साव ने बताया कि गोपाल की एक दोस्ती बिहार की एक लड़की से थी, जिसके साथ वह अक्सर सोशल मीडिया पर बात करता था। जब उसने अपनी स्कूल की दोस्त की बात गर्लफ्रेंड से साझा की, तो वह नाराज हो गई। गोपाल के इस कदम से परिवार और दोस्त शॉक्ड हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है, और इस घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV