भिलाई : 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , केयर टेकर का कार्य करती थी युवती , खुदखुशी की वजह अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई स्मृति नगर क्षेत्र में शनिवार को एक 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका सुनीता हरपाल, जो कि एक केयर टेकर के रूप में काम करती थी, ने यह कठोर कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।  

जानकारी के अनुसार, सुनीता अपने पिता श्याम हरपाल के साथ कातुलबोर्ड इलाके में किराए के मकान में रहती थी। घटना के दिन उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  

 न विवाद, न शिकवा  

परिजनों ने बताया कि सुनीता का किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ था और न ही उसने अपनी किसी परेशानी का जिक्र कभी किया। उसकी मौत ने परिवार और पड़ोसियों को गहरे सदमे में डाल दिया है।  

पुलिस की कार्रवाई  

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भेज दिया। पुलिस अब सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जो इस निर्णय के पीछे की वजह बन सकते हैं।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI