विधायक सेन ने बताया कि आज के समय में कई युवा और स्कूल-कॉलेज के छात्र दुपहिया वाहनों का उपयोग करते हैं, लेकिन उनके पास लाइसेंस नहीं होता। उन्होंने अनुशासन और नियमों का पालन करने पर जोर देते हुए कहा कि सड़क पर वाहन चलाने से पहले लाइसेंस बनवाना अनिवार्य है। यातायात नियमों का पालन करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
इस शिविर में परिवहन विभाग की टीम भी मौजूद रहेगी, ताकि इच्छुक लोग अपना पंजीकरण करा सकें और वहीं से लर्निंग लाइसेंस प्राप्त कर सकें। जिन लोगों को लाइसेंस बनवाना है, उन्हें परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचना होगा। दस्तावेज़ों में 8वीं या 10वीं कक्षा की मार्कशीट, पैन कार्ड (तीनों में से कोई एक), आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड (दो में से कोई एक), और एक पासपोर्ट साइज़ फोटो शामिल हैं।
विधायक रिकेश सेन ने वैशाली नगर के निवासियों से आग्रह किया है कि वह इस शिविर का लाभ उठाएं और यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित ड्राइविंग सुनिश्चित करें। जिनके पास अब तक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, उन्हें 25 दिसंबर को लोकांगन पहुंचकर निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की अपील की गई है।

