पैसों के लालच में दोस्त ने दोस्त को 250 फीट गहरी खाई में धक्का देकर की हत्या, फिर मोबाइल से उड़ा लिए पैसे...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक दिल दहला देने वाली हत्या का खुलासा हुआ है, जिसमें मृतक का दोस्त ही उसके जीवन का हत्यारा निकला। घटना का खुलासा पुलिस ने किया, जब आरोपी ने अपने ही दोस्त को पैसों के लालच में 250 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया और फिर मोबाइल के जरिए उसके अकाउंट से पैसे ट्रांसफर कर लिए। 

घटना 1 दिसंबर की है, जब कुकड़ीखापा जलप्रपात में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। शव की पहचान कृष्णा पंद्राम के रूप में हुई, जो मोहपानी थाना बिछुआ का निवासी था। पुलिस ने शव की पहचान के बाद मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगाली, जिससे हत्यारे तक पहुंचने में मदद मिली। कॉल डिटेल्स से पता चला कि घटना के वक्त कृष्णा के साथ उसका दोस्त आकाश गिरारे भी था। 

पुलिस ने आकाश की तलाश शुरू की और उसे पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आकाश ने जो खुलासा किया, वह बेहद चौंकाने वाला था। उसने बताया कि वह अपने दोस्त कृष्णा के साथ घुमने गया हुआ था इसी बीच दोनों शराब पीने कुकड़ीखापा वाटरफाल पहुंचे| 

वहां कृष्णा से पैसे उधार मांगने पर जब उसने मना कर दिया, तो गुस्से में आकर आकाश ने कृष्णा का मोबाइल छीन लिया और उसे खाई में धक्का दे दिया। बाद में, उसने कृष्णा के मोबाइल से फोन पे के जरिए खुद के अकाउंट में 17 हजार और एक दोस्त के अकाउंट में 20 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए थे। और लोगो को घटना के बारे में गुमराह करता रहा|

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले का खुलासा कर दिया है, जो एक बार फिर यह साबित करता है कि पैसों की लालच में इंसान किस हद तक गिर सकता है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI