अजब गजब मामला : फिल्म 'पुष्पा 2' देखने थियेटर गए युवक पर सवार हुआ फिल्म के पुष्पा का करैक्टर , कैंटीन में विवाद के बाद दुसरे युवक से भिड़ गया , दुसरे ने युवक का कान दांतों से काटा और खा गया...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मप्र ,ग्वालियर सिनेमा का समाज पर प्रभाव अकसर चर्चा का विषय बनता है। एक तरफ फिल्में हमें मनोरंजन, प्रेरणा और सीख देती हैं, तो दूसरी तरफ कुछ लोग फिल्मों के किरदारों से इतना प्रभावित हो जाते हैं कि असल जिंदगी में उनके नक्शे कदम पर चलने लगते हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला ग्वालियर के फालका बाजार स्थित काजल टॉकीज में हुआ, जहां 'पुष्पा-2: द रूल' देखने गए एक युवक पर फिल्मी स्टाइल में जानलेवा हमला कर दिया गया।

फिल्मी सीन बना रियल लाइफ ड्रामा

पुष्पा-2 के एक जबरदस्त फाइट सीन में, एक्टर अल्लू अर्जुन को विलन का कान अपने मुंह से काटकर फेंकते हुए दिखाया गया है। इस सीन को देखकर दर्शक तालियां तो बजा रहे थे, लेकिन वहीं एक शख्स ने इसे खतरनाक हकीकत में बदल दिया।

शहर के गुड़ा गुड़ी नाका इलाके का रहने वाला शब्बीर नाम का युवक फिल्म का शो देखने पहुंचा था। शो के दौरान, ब्रेक में कैंटीन से खाने का सामान लेते वक्त उसका विवाद कैंटीन में राजू, चंदन और एम.ए. खान से हो गया। बात इतनी बढ़ी कि झगड़ा हिंसक हो गया। इसी दौरान, एक ने अल्लू अर्जुन की स्टाइल में युवक का कान अपने दांतों से काट लिया और उसे चबा डाला!

पीड़ित का दर्दनाक बयान

युवक लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचा, जहां उसके कान पर आठ टांके लगाए गए। पीड़ित ने कहा, "फिल्म पुष्पा का असर युवाओं पर इतना गहरा हो गया है कि लोग खुद को फिल्म का हीरो या विलन समझने लगे हैं। मेरे साथ जो हुआ, वह इस बात का जीता-जागता सबूत है।"

पुलिस ने लिया संज्ञान

शब्बीर की शिकायत पर इंदरगंज थाने में राजू, चंदन और एम.ए. खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 323 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

फिल्मों का समाज पर असर: सकारात्मक या नकारात्मक?

यह घटना सिर्फ एक चेतावनी है कि सिनेमा का प्रभाव लोगों के व्यवहार पर किस हद तक हो सकता है। जहां सिनेमा समाज को नई सोच देने का जरिया हो सकता है, वहीं कुछ लोग इसका नकारात्मक पहलू भी आत्मसात कर लेते हैं। फिल्में हमारे जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन हमें उनकी कल्पनाओं और वास्तविक जीवन के बीच के फर्क को समझना होगा।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI